फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं महोत्सव में होंगे विविध कार्र्यक्रम

Sun, 08 Mar 2015 11:37 PM IST
बदायूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं क्लब की ओर से 21 मार्च से शुरू हो रहे 14वें बदायूं महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार को आयोजन समिति की बैठक हुई। इसमें प्रत्येक कार्यक्रम को सवोत्कृष्ट बनाने और सुव्यवस्थित करने पर विचार विमर्श हुआ। संयोजक डॉ. अक्षत अशेष ने कहा कि डीएम शंभूनाथ मार्गनिर्देशन में उनकी मंशा के अनुरूप महोत्सव में आम आदमी की सहभागिता के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिलाओं/बच्चों के लिए रंगोली, मेहंदी, चित्रकला के अलावा एकल/समूह नृत्य, शास्त्रीय नृत्य, सुगम संगीत, मौलिक काव्य लेखन, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिता हो रही हैं। जिसके आवेदन की अंतिम तिथि दस मार्च निर्धारित की गई है। बैठक में कई महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी चर्चा हुई। इससे पूर्व सभी ने एक दूसरे को गुलाल व गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। बैठक में डॉ. एसके गुप्ता, रजनीश गुप्ता, डॉ. गोपाल मिश्रा, अशोक खुराना, वहीदउल्ला खां, विष्णु प्रसाद गुप्ता, सतीश चंद्र मिश्रा, डॉ. उमेश गौड़, ज्ञानानंद पांडेय, वीरेंद्र धींगड़ा, सुविज्ञानंद, डॉ. मदनमोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें