फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री बढ़े, दिल्ली की बसें बढ़ाईं

विज्ञापन
रोडवेज स्टैंड पर बस के इंतजार में यात्री। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। रोजगार और आजीविका के सिलसिले में जिले के बड़ी संख्या में कामगार दूसरे जिलों और प्रदेशों में रहते हैं। त्योहारों पर इनकी घर वापसी होती है और त्योहार के बाद फिर से काम पर लौट जाते हैं। होली से पहले दूसरे जिलों और राज्यों से ऐसे लोगों की घर वापसी शुरू हो गई है। ऐसे में रोडवेज बसों में भीड़ बढ़ने लगी है। दिल्ली रूट पर ज्यादा बसों को लगाना पड़ा है।
विज्ञापन

करीब एक महीने से बदायूं से होकर निकलने वाले विभिन्न रूटों पर बसों की कमी से यात्रियों को काफी मुश्किल हो रही थी। दरअसल, बदायूं डिपो की 96 बसों का निर्वाचन आयोग ने चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहीत कर लिया था। अनुबंधित 37 बसों की पहले ही वापसी हो चुकी थी। बाकी की बसों की भी दो दिन पहले वापसी हो चुकी है। बदायूं-दिल्ली, बदायूं-फर्रुखाबाद, बदायूं-आगरा, बदायूं-मुरादाबाद और बदायूं-बरेली रूट पर यात्रियों को दिक्कत न हो इसके लिए बदायूं डिपो ने अभी से तैयारी कर ली है। दिल्ली रूट पर अभी से सबसे ज्यादा बसों को लगा दिया गया है।
बदायूं-फर्रुखाबाद और बदायूं-मुुरादाबाद रूटों पर भी अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की गई है। वर्कशॉप कर्मचारियों को निर्देश देने के साथ चालक-परिचालकों को भी होली के मद्देनजर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। इसके साथ ही लगातार ड्यूटी करने पर प्रोत्साहन राशि की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

-
बदायूं से दिल्ली के लिए तीन रूटों पर बसें
त्योहार के सीजन में घर वापस आने वाले लोगों की सबसे ज्यादा संख्या दिल्ली रूट पर ही होती है। ऐसे में बदायूं डिपो ने दिल्ली के लिए तीन रूटों पर बसों को लगाया है। बदायूं वाया सहसवान, बदायूं वाया बिल्सी और बदायूं वाया संभल होते हुए बसों को चलाया जाएगा। इसके साथ ही जिस भी रूट पर ज्यादा सवारियां होंगी वहां तुरंत बस भेजने की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ाने की भी तैयारी है।
-
होली पर यात्रियों को कोई समस्या नहीं होगी। दिल्ली के लिए तीन रूटों पर बसों को लगाया गया है। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। चुनाव ड्यूटी से सभी बसों की वापसी हो गई है।
विज्ञापन

-लक्ष्मण सिंह, एआरएम बदायूं डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें