फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: प्राथमिक स्कूल में घुसा सांड़, बच्चों में मची चीख-पुकार, कमरे में बंद कर बचाई जान, चार ग्रामीण हुए घायल

Sat, 02 Apr 2022 11:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

कबूलपुरा रोड के चौराहे पर गांव के तमाम लोग खड़े थे। इसी दौरान सांड़ ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। जिसमें चार लोग घायल हो गए।इसके बाद सांड़ इलाके के प्राथमिक विद्यालय में घुस गया। जैसे-तैसे शिक्षकों ने अपनी व बच्चों को कमरे में बंद कर बचाया।
विज्ञापन
सांड़ ने किया हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव कुरऊ में शनिवार को बड़ा हादसा होने से बच गया। एक बेकाबू सांड़ गांव में घुस आया। उसने चार ग्रामीणों को हमला कर घायल कर दिया और फिर प्राथमिक स्कूल में घुस गया। जहां शिक्षकों ने जैसे-तैसे बच्चों की जान बचाई। सभी बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया, इसके बाद ग्रामीणों ने सांड़ को गांव से खदेड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला शनिवार दोपहर का है। ग्रामीणों के मुताबिक कबूलपुरा रोड के चौराहे पर गांव के तमाम लोग खड़े थे। इसी दौरान खेतों की ओर से एक सांड़ भागता हुआ आया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया। ग्रामीण बचने को गांव की ओर भागे। सांड़ भी उनके पीछे-पीछे दौड़ता हुआ गांव में घुस गया। इस दौरान सांड़ ने 60 वर्षीय जयपाल, 55 वर्षीय चंद्रपाल और 48 वर्षीय लोकमनदास शर्मा को हमला कर घायल कर दिया।

शोर सुनकर ग्रामीणों ने लाठी लेकर उसे भागने की कोशिश की लेकिन सांड़ गांव के प्राथमिक स्कूल में घुस गया। उसे देखकर स्कूल के अध्यापक डर गए। उन्होंने आनन-फानन में सभी बच्चों को कमरे में बंद कर दिया। सांड़ काफी देर तक स्कूल में घूमता रहा। उसे स्कूल से निकालने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। बाद में ग्रामीणों ने स्कूल की बाउंड्रीवाल पर चढ़कर जैसे-तैसे सांड़ को स्कूल से बाहर निकाला। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर उसे दौड़ाने की कोशिश की। बमुश्किल उसे गांव से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के मुताबिक इसी सांड़ ने शुक्रवार शाम 22 वर्षीय सुमित पर हमला बोल दिया था। वह चारा काटकर खेत से लौट रहा था। परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

 

सांड़ ने गांव के चौराहे पर डाला डेरा

कुरऊ के ग्रामीणों ने सांड़ को भले ही गांव के बाहर निकाल दिया है लेकिन उसने गांव के चौराहे पर डेरा डाल लिया है। ग्रामीणों के मुताबिक सांड़ लोगों को देखकर उन पर दौड़ पड़ता है। इससे लोग खेतों की ओर जाने से कतरा रहे हैं। कुछ लोग उसे पागल मान रहे हैं। उनका कहना है कि सांड़ को पागल कुत्ते ने काट लिया था। इससे वह भी पागल हो गया है। ग्रामीणों को यह बहुत बड़ा खतरा बना हुआ है।
 

कई लोगों की जान ले चुके हैं सांड़

जिले के अलग-अलग इलाकों में सांड़ कई लोगों की जान ले चुका है। सबसे ज्यादा जरीफनगर, बिल्सी और दातागंज इलाके में लोगों की मौत हुई है। बिल्सी में दो कार भी तोड़ चुकी है। इसके बावजूद छुट्टा गोवंशीय पशुओं को नहीं पकड़ा जा रहा है। इनसे किसानों की फसलें बर्बाद हो रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें