फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: परवान चढ़ा प्यार... दामाद के पिता संग विवाहिता की मां फरार, बदायूं में अलीगढ़ जैसा मामला

Thu, 17 Apr 2025 06:30 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

Budaun News: अलीगढ़ के सास-दामाद का मामला सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस बीच बदायूं से एक और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां दामाद के पिता संग विवाहिता की मां फरार हो गई। महिला के पति ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को अपनी ही बेटी के ससुर से प्यार हो गया। प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने का फैसला कर लिया। परिवारवाले बाधा बने तो समधी और समधन घर से फरार हो गए। इससे दोनों के परिजन स्तब्ध रह गए। इस मामले में महिला के पति ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर दोनों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी बदायूं शहर के एक मोहल्ले निवासी युवक के साथ की थी। इस वजह से बेटी के ससुर का घर पर आना-जाना था। इस दौरान बेटी का ससुर उसकी पत्नी के बीच प्यार कब पनप गया, इसकी भनक किसी को नहीं लगी। 

यह भी पढ़ें- UP: बेटी की शादी वाले दिन सास-दामाद पहुंचे थाने, महिला बोली- हम साथ ही रहेंगे, पति को लेकर किए ऐसे-ऐसे खुलासे

 

पति गया था बाहर, पत्नी हो गई फरार 
दोनों मोबाइल फोन पर बातचीत करते थे। बुधवार को वह घर से बाहर गए हुए थे। जब घर लौटे तो उसकी पत्नी घर पर नहीं थी। जानकारी पर पता लगा कि उसकी पत्नी बेटी के ससुर के साथ चली गई। उन्होंने बेटी की ससुराल में इस बात की जानकारी की। वहां से बेटी के ससुर के गायब होने की जानकारी मिली। यह जानकर उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई।  

विज्ञापन

पति ने लगाई पत्नी वापस दिलाने की गुहार 
दोनों ही परिवार के लोगों ने समधी-समझन की खोजबीन में जुट गए, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़ित व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। कार्रवाई कर पत्नी को वापस दिलाए जाने की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दातागंज कोतवाल गौर विश्वनोई ने बताया कि इस मामले की तहरीर प्राप्त हुई है। जांच कर दोनों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें