बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र में एक मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि पुलिस इस मामले को फर्जी मान रही है।
पुलिस का कहना है कि मामला दो पक्षों की मारपीट का था। दुष्कर्म का आरोप लगाने से पहले दोनों पक्ष कोतवाली आए थे और एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगा रहे थे लेकिन कुछ देर बाद एक पक्ष छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए आया। दूसरा पक्ष दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए एसएसपी आवास पहुंच गया। पुलिस ने इसमें जांच करने कर कार्रवाई की बात कही है।