फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: खनन माफिया ने जेसीबी से टक्कर मारकर ली युवक की जान, दो भाई घायल, ये है पूरा मामला

Tue, 31 May 2022 03:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

बताया जा रहा है कि गंगा घाट पर लंबे समय से अवैध खनन का काम चल रहा था लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। मंगलवार को माफिया ने इस घटना को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं में उसहैत थाना क्षेत्र के गांव सरेली के नजदीक गंगा घाट पर खनन माफिया ने एक युवक को जेसीबी की टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। बताते हैं कि खनन माफिया ने ग्राम सरेली निवासी राजेश को कॉल करके बुलाया था। वहां युवक के दो भाई और थे। इसी दौरान माफिया ने अपने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


आरोपियों ने तीनों भाइयों को जेसीबी से टक्कर मार दी। जिसमें तीनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों भाइयों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां से राजेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

वहां डॉक्टर ने राजेश को मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तो वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि गंगा घाट पर लंबे समय से अवैध खनन का काम चल रहा था लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पा रही थी। मंगलवार को माफिया ने इस घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें