बदायूं। गांव दूंदपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अवैध रूप से संचालित मिस नीरज अस्पताल सील कर दिया है, जबकि भारत हॉस्पिटल को नोटिस जारी किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध अस्पतालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को टीम आसफपुर के दूंदपुर गांव पहुंची। वहां पर टीम ने छापामार कार्रवाई की। एसीएमओ डॉ. मोहन श्रा, डिप्टी सीएमओ डॉ. नवनीत, डिप्टी सीएमओ डॉ. पवन जायसी ने बाबू नितिन मिस नीरज अस्पताल चेक किया। संचालक के पास अस्पताल चलाने के कोई वैध कागज न होने पर उसे सील कर दिया गया। सूचना मिलते ही अस्पताल बंद कर भागने वाले भारत हॉस्पिटल के संचालक को नोटिस जारी किया है। इधर, सीएमओ डॉ. विकास शर्मा ने बताया कि अवैध अस्पतालों के खिलाफ यह अभियान लगातार चलता रहेगा। संवाद