फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: दरोगा बनकर कर रहा था वाहनों से अवैध वसूली, हुआ शक तो लोगों ने पकड़ा

Sun, 05 Jun 2022 01:59 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

रविवार को एक व्यक्ति सकरी क्लीनिक के सामने वाहनों को हटवाता और उनके फोटो खींचता हुआ दिखाई दिया। उसने कई बाइक सवारों को चालान का डर दिखाकर रुपये भी ऐंठ लिए। लोगों को शक हुआ तो पुलिस को सूचित कर बुला लिया गया।
विज्ञापन
आरोपी से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार सुबह गांधी ग्राउंड रोड पर सकरी क्लीनिक के सामने दरोगा बनकर वाहनों से अवैध वसूली करता एक युवक पकड़ा गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और उसे पकड़कर कोतवाली ले गई। फिलहाल उससे पूछताछ चल रही है। उसने एसओजी में तैनात एक पुलिस कर्मी को अपना रिश्तेदार बताया है।

विज्ञापन


मामला रविवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे का है। एक व्यक्ति सकरी क्लीनिक के सामने वाहनों को हटवाता और उनके फोटो खींचता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान उसने कई बाइक सवारों को चालान का डर दिखाकर रुपये भी ऐंठ लिए। वह बाइक हटवाता हुआ सकरी क्लीनिक के सामने पहुंच गया। क्लीनिक के सामने कई बाइक खड़ी थीं। वह बाइक हटवाने और उनके फोटो खींचने में लग गया। तभी क्लीनिक का स्टाफ निकलकर सड़क पर आ गया।

स्टाफ ने फोटो खींचने की वजह पूछी तो उसने बताया कि वह रोडवेज पुलिस चौकी पर तैनात दरोगा है। यहां बाइक लगाकर यातायात व्यवस्था बिगाड़ दी है। वह सादा कपड़ों में था। सिर पर टोपी लगाए था। इससे स्टाफ को दरोगा होने पर भरोसा नहीं हुआ। स्टाफ ने चौकी इंचार्ज को जानने की बात कही तो वह खुद को रोडवेज चौकी का दरोगा बताने लगा। इसके बावजूद स्टाफ नहीं डरा। वह फर्जी दरोगा से उलझ गए।
विज्ञापन


तुरंत रोडवेज चौकी इंचार्ज अरविंद कन्नौजिया को कॉल कर दी। रोडवेज चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंच गए। इससे पहले भीड़ ने युवक को दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम शाहिद बताया। उसने कहा कि एसओजी टीम में उसका एक रिश्तेदार है। इसकी सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस उसे अपने साथ ले गई है। उसके अवैध वसूली करने का मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस उसकी फुटेज निकलवा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें