फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गलती आधार कार्ड में और सजा मासूम को: नाम की जगह लिखा था 'मधु का पांचवां बच्चा', सरकारी स्कूल ने दाखिले से किया इनकार

Mon, 04 Apr 2022 03:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी पीटीआई, बदायूं

सार

स्कूल में दाखिला कराने गए बच्ची के पिता ने जब शिक्षिका को आधार कार्ड दिया तो पहले तो उन्हें यकीन नहीं हुआ पर दोबारा आधार कार्ड देखने के बाद उन्होंने बच्ची को दाखिला देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
आधार कार्ड पर लिखा बच्ची का नाम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक ऐसी हैरान करने वाली खबर सामने आई है जिसे माता-पिता की लापरवाही कहें या आधार कार्ड बनाने वाले की गलती, यह बताना काफी मुश्किल है। बदायूं के एक सरकारी स्कूल ने एक बच्ची को दाखिले से इसलिए मना कर दिया क्योंकि आधार कार्ड में उसके नाम की जगह 'मधु का पांचवां बच्चा' और 'बेबी फाइव ऑफ मधु' लिखा था। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी है।

विज्ञापन


स्कूल का कहना है कि आधार कार्ड में आधार नंबर भी नहीं था। यह मामला पहली बार शनिवार को उस वक्त प्रकाश में आया जब बिलसी तहसील के रायपुर गांव के दिनेश अपनी बेटी आरती का दाखिला प्राथमिक स्कूल में कराने पहुंचे।

एक अधिकारी के मुताबिक बच्ची के पिता दिनेश अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। जब दाखिले के लिए उनकी बारी आई तो उनसे अन्य कागजात के साथ आधार कार्ड मांगा गया। आधार कार्ड देखकर स्कूल टीचर एकता वार्ष्णेय हैरान रह गईं और बच्ची का नाम देखकर उन्होंने उसे दाखिला देने से इनकार कर दिया। साथ ही उन्होंने पिता दिनेश से कहा कि वह आधार कार्ड की गलती को ठीक करा लें।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा यह विशुद्ध रूप से लापरवाही का मामला है

इस बारे में जब जिला मजिस्ट्रेट दीपा रंजन से बात की गई तो वह बोलीं कि, आधार कार्ड पोस्ट ऑफिसों और बैंकों में बनते हैं। यह गलती पूरी तरह से लापरवाही के चलते हुई है। हम पोस्ट ऑफिस और बैंकों के अधिकारियों को इस बारे में अलर्ट करेंगे और उन लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी जिन्होंने ऐसी लापरवाही बरती है। बच्ची के आधार कार्ड की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें