फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: ‘हम हैं शासन’..बोलकर दरोगा को हड़काने वाले भाजयुमो नेताओं पर एफआईआर

Wed, 30 Mar 2022 10:08 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, बिसौली (बदायूं)

सार

कोतवाली में तैनात एसआई सौवीर के मुताबिक उनके नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम अमित पंडित बताया था। उसने कहा कि वह कस्बे में जुलूस निकालना चाहता है। परमीशन कराने की बात कही तो अमित पंडित ने उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन
एफआईआर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुद को शासन बताकर दरोगा को हड़काना भाजयुमो के नेताओं को महंगा पड़ गया। उन्होंने कोतवाली में तैनात दरोगा को बिना परमीशन जुलूस निकालने के लिए हड़काया था। बातचीत के दौरान एसडीएम बिसौली के बारे में आपत्तिजनक शब्द बोले थे। बुधवार देर रात दरोगा ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


कोतवाली में तैनात एसआई सौवीर के मुताबिक 24 मार्च को पौने 11 बजे उनके नंबर पर कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम अमित पंडित बताया था। उसने कहा कि वह कस्बे में जुलूस निकालना चाहता है। दरोगा ने उससे परमीशन कराने की बात कही थी। इस पर अमित पंडित ने खुद को शासन बताया। बोला हम शासन हैं। किसी की हिम्मत हो तो वह रोक ले।

विज्ञापन

दरोगा के अनुसार, उसने बिसौली एसडीएम के बारे में भी आपत्तिजनक बातें कहीं। दरोगा को हड़काता रहा। उन्हें अपशब्द बोलता रहा। उन्हें पागल तक बता दिया। इतना ही नहीं दरोगा को कोतवाली से हटवाने तक की धमकी दे दी गई। एक दिन पहले इस बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ था। इससे ये मामला काफी चर्चाओं में आ गया।

वहीं पुलिस अधिकारियों ने मामला गंभीरता से लिया। संबंधित एसआई सौवीर के अनुसार उन्हें भाजपा के युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष अमित पंडित ने कॉल की थी। यह कॉल भाजयुमो के ही नगर महामंत्री नितिन मिश्रा के मोबाइल से की गई थी। दोनों नेताओं के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर पुलिस आरोपियों को तलाश कर रही है।

ऑडियो रिकार्डिंग के आधार पर जांच पड़ताल के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट करा दी गई है। विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- सिद्धार्थ वर्मा, एसपी देहात

नितिन मिश्रा हमारे संगठन की बिसौली इकाई के महामंत्री हैं। दूसरे अमित पंडित पूर्व में भाजयुमो के पदाधिकारी रहे हैं। ऑडियो वायरल होने संबंधी जानकारी संज्ञान में आई है। हमारे कार्यकर्ता की गलती है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
- गोविंद स्वरूप पाठक, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें