हमले में घायल होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर बिचौला में शनिवार को एक 40 वर्षीय व्यक्ति की उसके ही चचेरे-तहेरे भाइयों ने लाठी डंडे से पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के मुताबिक 40 वर्षीय मन्नू शनिवार को शौच के लिए जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेर लिया और उस पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
इस हमले में घायल होने पर परिवार वाले उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है।