रविवार से बाजारों में वाहनों की होगी नो एंट्री
होली के बाजारों को जाम से मुक्त कराने के लिए वाहनों की नो एंट्री रहेगी। प्रमुख बाजारों में ई-रिक्शा तक को नहीं घुसने दिया जाएगा। पांच मार्च से होली तक बाजारों में वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इसके लिए सभी चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। शहर में टिकटगंज चौराहे से ही वाहनों की नो एंट्री होगी।
पीड़िता की जुबानी: मुफ्ती ने दी धमकी- 'जब पूरा देश मेरा विरोध कर रहा था, तब नहीं दबा, तुम जैसी लड़की मेरा...'
घंटाघर से छह सड़का की ओर आने वाले वाहनों को घंटाघर पर ही रोक दिया जाएगा। घंटाघर पर बनी पार्किंग में ही यह वाहन खड़े कराए जाएंगे। इधर, जालंधरी सराय चौराहे से ही वाहनों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। इसी तरह सुभाष चौक से सराफा बाजार और बड़े बाजार के लिए वाहनों को नहीं जाने दिया जाएगा।
होली पर पूरे दिन होगी पानी की सप्लाई
होली को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। इसके लिए शुक्रवार से ही नियमित सफाई अभियान शुरू कराया गया है। ईओ डॉ. दीप कुमार ने बताया कि होली पर पूरे दिन पानी की सप्लाई चालू रहेगी। होली से पहले ही जहां पर जलभराव की स्थिति है वहां से जलभराव दूर कराया जाएगा।