फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: तहसील में युवक ने केरोसिन डालकर की आत्मदाह की कोशिश, लेखपाल पर उत्पीड़न का आरोप

Fri, 03 Mar 2023 04:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं की बिसौली तहसील परिसर में शुक्रवार दोपहर को गांव दबथरा निवासी युवक दिनेश ने अपने ऊपर डीजल उड़ेल लिया। उसे देखकर तमाम लोग दौड़ पड़े। उन्होंने युवक के हाथ से डीजल से भरी केन छीन ली।
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत सुनती एसडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं की बिसौली तहसील में शुक्रवार दोपहर एक युवक ने अपने ऊपर डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने दौड़कर उसे पकड़ लिया और आग नहीं लगाने दी। वह क्षेत्रीय लेखपाल की शिकायत लेकर एसडीएम कार्यालय आया था। जब एसडीएम ने लेखपाल का युवक से आमना सामना कराया तो उसने लिखकर माफी मांगी। एसडीएम ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है। 

विज्ञापन


यह मामला शुक्रवार दोपहर ढाई बजे का है। उस वक्त कोतवाली क्षेत्र के गांव दबथरा निवासी 28 वर्षीय दिनेश चंद्र यादव पुत्र लालमन सिंह एक डिब्बे में डीजल लेकर बिसौली तहसील पहुंचा। बताते हैं कि बुधवार को लेखपाल आदित्य उपाध्याय दबथरा गांव पहुंचा था। उसने दिनेश के खेत की नपत की थी। इस दौरान दिनेश के खेत में चकरोड का कुछ हिस्सा निकला था। लेखपाल उससे चकरोड से कब्जा हटाने को कहकर चला आया था, लेकिन दिनेश लेखपाल पर ही उत्पीड़न का आरोप लगा रहा था। वह उसकी शिकायत लेकर तहसील परिसर पहुंचा था। 

अपने ऊपर उड़ेल लिया डीजल 

उस समय एसडीएम ज्योति शर्मा जिला मुख्यालय पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक में जाने को तैयार हो रहीं थीं। तभी दिनेश ने डिब्बे का सारा डीजल अपने ऊपर उड़ेल लिया और आत्मदाह करने को कहा। यह देखकर वहां मौजूद लोगों ने शोर मचा दिया, जिससे तमाम लोग दौड़कर आ गए। उन्होंने युवक के हाथ से डिब्बा और माचिस छीन ली। 

एसडीएम भी शोर शराबा सुनकर कार्यालय से निकल आईं। वह युवक को समझाकर कार्यालय में ले गईं। उन्होंने लेखपाल को बुला लिया। इसकी सूचना पर युवक के परिवार वाले भी वहीं आ गए। जब लेखपाल और युवक का आमना सामना हुआ तो युवक ने अपनी गलती स्वीकार की। युवक ने एसडीएम को लिखकर दिया है कि उसने आत्महत्या की कोशिश की, यह उससे गलती हुई है। अब वह माफी मांग रहा है।

डीएम कार्यालय भी लेकर आया था डीजल

दबथरा निवासी दिनेश शनिवार सुबह डीएम कार्यालय भी डीजल लेकर आया था। उसने डीएम को लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई कराने को पत्र दिया था। जिस पर डीएम ने मामले की जांच कराने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया था। इससे युवक ने यहां डीजल डालकर आत्मदाह की कोशिश नहीं की। वह डिब्बा लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंच गया। 

विज्ञापन

सहसवान कोतवाली और एसएसपी कार्यालय में हो चुकी हैं आत्मदाह की घटनाएं

जिले में एसएसपी कार्यालय और सहसवान कोतवाली में आत्मदाह की घटनाएं हो चुकी हैं। एसएसपी कार्यालय में पिछले साल किसान किशनपाल ने पेट्रोल डालकर आत्मदाह कर लिया था। पिछले माह छह फरवरी को सहसवान कोतवाली में केशोंपुर मढ़ैय्या निवासी श्रीपाल ने केरोसिन डालकर आग लगा ली थी, जिससे वह 70 फीसदी से ज्यादा झुलस गया था। 19 फरवरी को उसकी मौत हो गई। दोनों के परिवार वालों ने पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया कि बुधवार को लेखपाल ने युवक के खेत की नपत की थी। इस नपत के दौरान चकरोड पर कब्जा निकला। लेखपाल ने उससे कब्जा हटाने को कहा था। इसी वजह से युवक आक्रोशित होकर आया और उसने डीजल डाल लिया। सभी लोगों ने उसे आग लगाने से बचाया। युवक ने लिखकर माफी मांगी है। उसे परिवार वाले भी डांट रहे हैं। अब युवक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें