फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बदायूं के अदनान ने दुबई में पाकिस्तानी मुक्केबाज को दी करारी शिकस्त, परिवार में जश्न का माहौल

Sat, 07 Nov 2026 01:45 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के मुक्केबाज अदनान अहमद ने छह नवंबर की रात दुबई में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबूबकर शेख को करारी शिकस्त दी। इस रोमांचक मुकाबले में अदनान ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस जीत पर उनके परिवार और बदायूं के रमजानपुर गांव में जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
अदनान ने पाकिस्तानी मुक्केबाज को हराया। - फोटो : स्रोत- परिजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के रहने वाले मुक्केबाज अदनान अहमद ने दुबई में पाकिस्तानी मुक्केबाज अबूबकर शेख को करारी शिकस्त दी। यह रोमांचक मुकाबला छह नवंबर की रात मुक्केबाजी संघ की ओर से आयोजित किया गया था। अदनान की इस जीत पर उनके परिवार ने जमकर मनाया। 
विज्ञापन


दुबई में भारत और पाकिस्तान के मुक्केबाजों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा। अदनान अहमद ने अबूबकर शेख को पराजित कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण दुनियाभर में देखा गया। भारतीय मुक्केबाज की जीत के बाद समर्थकों और प्रशंसकों में उत्साह देखा गया। 

अदनान की जीत से बदायूं के रमजानपुर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। दुबई में मिली इस जीत ने अदनान को भारतीय खेल प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना दिया है।
विज्ञापन

 
Trending Videos
विज्ञापन

अदनान का मुक्केबाजी तक का सफर
विकास भवन से सेवानिवृत्त सलमान जमीर के बेटे अदनान अहमद ने बरेली के हार्टमन कॉलेज से इंटरमीडिएट और गोवा के कॉलेज से बीएससी होटल प्रबंधन की पढ़ाई की थी। इसके बाद उन्होंने फाइव स्टार होटल हयात ग्रांड में नौकरी की। हालांकि, फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग की दुनिया में आगे बढ़ने के जुनून ने उन्हें होटल की नौकरी छोड़कर रिंग में उतरने के लिए प्रेरित किया। इसी जुनून और मेहनत के दम पर उन्होंने दुबई में पाकिस्तानी मुक्केबाज को शिकस्त दी।

गांव में जीत का जश्न
अदनान की जीत की खबर मिलते ही बरेली के आनंद विहार कॉलोनी स्थित आवास और बदायूं के पैतृक गांव रमजानपुर में आतिशबाजी कर खुशी मनाई गई। परिजनों ने बताया कि संभल में उनकी ननिहाल में भी जश्न का माहौल रहा। अदनान के सहपाठियों और परिचितों ने अमेरिका के बोस्टन और फिलाडेल्फिया में जीत का जश्न मनाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें