फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: धनतेरस की रात कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जलकर राख

Sat, 07 Nov 2026 10:39 AM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के सहसवान क्षेत्र की अकबराबाद बाजार में शुक्रवार रात करीब नौ बजे एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग में थान का कपड़ा और रेडीमेड सहित लाखों का कीमती सामान जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के सहसवान थाना क्षेत्र के अकबराबाद स्थित बाजार में शुक्रवार रात करीब नौ बजे कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। धनतेरस पर दुकान में आग लगने से आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में भगदड़ मच गई। हादसे में दुकान में रखा थान का कपड़ा, रेडीमेड कपड़े सहित अन्य कीमती सामान जल गया। आग फैलने के डर से तमाम व्यापारी अपनी दुकानों से सामान निकालने में जुट गए। अग्निशमन विभाग की दो गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


Trending Videos

सहसवान नगर निवासी इंद्रजीत और सौरभ की अकबराबाद में कपड़े की दुकान है। थान वाला कपड़ा और रेडीमेड कपड़े बेचे जाते हैं। शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे अपनी दुकान को बंद करके गए थे। कुछ देर में उनकी दुकान में आग लगने की सूचना उन्हें मिली। इस पर वह मौके पर पहुंचे। वहां देखा कि दुकान से आग की लपटें बाहर निकल रही थीं। सूचना पर अग्निशमन विभाग की दो गाड़ी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस ने आसपास जुटी भीड़ को घटनास्थल के आसपास से हटाया। अग्निशमन विभाग की टीम ने दो गाड़ियों से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट की आशंका 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रात करीब नौ बजे दुकान से अचानक धुआं निकलना शुरू हुआ था। कुछ ही देर में आग की लपटें गेट से बाहर निकलने लगीं। बाजार में मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की लपटें तेज होती गईं थीं। पुलिस ने भीड़ को घटनास्थल से दूर करके व्यवस्था संभाली। सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। अभी नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। राजस्व टीम आकलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें