समय करीब डेढ़ बजे बसपा नेता सिददीकी, बरेली-मुरादाबाद मंडल के जोन कोआर्डीनेटर गिरीश चंद्र और ब्रह्मस्वरूप सागर,विधायक सिनोद शाक्य, हाजी बिट्टन, एमएलसी जितेंद्र यादव के काफिले के साथ सम्मलेन स्थल पहुंचे। मंच पर पहुंचते ही बसपाइयों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। रिजवान से चांदी का मुकट पहनाकर स्वागत किया। माइक संभालते ही सिद्दीकी ने कहां कि जिस जोश के साथ आप लोग हजारों की संख्या में यहां इतनी गर्मी में आए हैं मैं आप लोगों की उतसुकता समझ रहा हूं। बोले कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती के दूत के रूप में यहां आए हैं उनका आदेश मैं आपके सामने रखता हूं। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव नसीमुदीन सिद्दीकी ने कहा कि उन्होंने अभीतक किसी भी विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में इतनी बड़ी भीड़ नहीं देखी। साथ अपनी तरफ से आशीर्वाद दिया और बोले कि बहन जी का फरमान तो मैंने आपको बता दिया लेकिन आपने जो भीड़ जुटाई। यह बात भी बहनजी तक जरूर पहुंचाऊंगा।
खुद को कमजोर समझ रही है प्रदेश सरकार: सिद्दीकी
अलापुर। शेखूपुर विधान सभा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे बसपा के राष्ट्रीय महासचिव और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष ने संक्षिप्त प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश सरकार खुद को कमजोर समझ रही है इसलिए त्रिस्तरीय चुनाव एक साथ नहीं कराना चाहती। अलग- अलग चुनाव कराने से प्रशासनिक स्तर पर परेशानी तो होती ही है और जनता गाड़ी कमाई बेकार होगी। सपा और भाजपा आपस में मिले हुए हैं इसीलिए ऐसा किया जा रहा है।