फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिजली गिरने से बीएसएनएल का ट्रांसफार्मर फूंका, नेटवर्क ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। देर रात तेज बारिश और बिजली गिरने से बीएसएनएल का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे बीटीएस (बेस ट्रांसीवर स्टेशन) में तकनीकी खराबी आ गई। इसके चलते बीएसएनएल का 4-जी नेटवर्क पूरी तरह से ठप हो गया है। अब उपभोक्ताओं को केवल 2-जी नेटवर्क के सहारे काम चलाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कुंवरगांव क्षेत्र में बीएसएनएल टाॅवर पर बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसकी वजह से बीटीएस यूनिट में पावर सप्लाई ठप हो गई। सिग्नल फेल हो गए। बृहस्पतिवार सुबह तक क्षेत्र में मोबाइल सिग्नल गायब रहा। इससे फोन, इंटरनेट और एसएमएस सेवा ठप रही। कहीं-कहीं 2-जी नेटवर्क चला। बीएसएनएल के तकनीकी अधिकारियों ने बताया कि ट्रांसफार्मर जल चुका है। कहा कि बिजली गिरने से काफी नुकसान बड़ा है। मरम्मत का प्रयास कर रहे हैं। सेवाएं जल्द बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें