फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ने बकाया पर चुनाव कंट्रोल रूम का कनेक्शन काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के दौरान होने वाली अनुचित गतिविधियों की शिकायतों के निस्तारण को जो कंट्रोल रूम शुरू कराया था, उसका कनेक्शन बीएसएनएल ने अपना बकाया चुकता न होने पर काट दिया। शिकायतें मिलना बंद हुईं तो प्रशासनिक अधिकारियों को हकीकत पता लगी। इसके बाद आननफानन कनेक्शन जुड़वाकर व्यवस्था सुचारू की गई। कुछ बकाया भी जमा किया गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए चुनाव आयोग के निर्देशों पर प्रशासन लगातार काम रहा है। चुनाव आयोग के निर्देश पर कलक्ट्रेट में चुनाव कंट्रोल रूम बनाया गया है। यहां पर सी विजिल एप और 1950 नंबर पर आने वाली शिकायतों को नोट कर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जाती है ताकि समस्या का समय से निस्तारण हो सके। हालांकि बकाया बिल के चलते बीएसएनएल ने यहां के बेसिक फोन को विच्छेदित कर दिया। साथ ही नेट की सेवाएं भी बंद कर दीं। इसकी वजह से दिक्कत आई तो मामला अफसरों तक पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक नेट का बिल जमा कराया तब जाकर फोन सेवाएं शुरू हो सकीं।
विज्ञापन

-
बिल जमा न होने की वजह से कनेक्शन कट गया था। बिल जमा कराया, उसके बाद में फोन और नेट शुरू हो सका। अब कोई दिक्कत नहीं है।
-अनिल कुमार, प्रभारी अधिकारी, शिकायत संप्रेषण सेल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें