फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के दो कार्यकर्ताओं पर हुई आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के दो सदस्यों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक उझानी के एसआई अवधेश कुमार सिंह एवं बिल्सी विधानसभा क्षेत्र में तैनात मजिस्ट्रेट शशांक शुक्ला मुजरिया की ओर जा रहे थे। मुजरिया बाईपास के पास पप्पू मुकइया के मकान में कुछ लोग चुनाव सामग्री रखकर एवं बैनर टांगकर चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन करते दिखे। पूछने पर नाम ब्रजपाल सिंह पुत्र रामसिंह निवासी बहजोई, जिला संभल व दूसरे ने दुर्गेश पुत्र अनोखेलाल बिसौली बताया। इनके पास से आम आदमी पार्टी की टोपियां एवं कलेंडर मिले। पकड़े गए लोगों के पास और भी प्रचार सामग्री मिली जिसे रखने की वजह नहीं बता सके। प्रचार सामग्री को सील करके रिपोर्ट लिखा दी गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें