फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए बने मास्साब, बच्चों को भी पढ़ाया

Tue, 03 May 2016 11:52 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
एमडीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन

बीएसए पीसी यादव ने कई स्कूलों में मारा छापा, खुद खाकर परखी एमडीएम की गुणवत्ता
 जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीसी यादव ने मंगलवार को विकासखंड सालारपुर और वजीरगंज क्षेत्र के कई स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने एमडीएम को खाकर उसकी गुणवत्ता को परखा। साथ ही कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षक की भूमिका भी निभाई। उन्होंने कई स्कूलों मिली कमियों को तीन दिन के भीतर दूर कराकर उसकी फोटोग्राफ खंड शिक्षाधिकारी के माध्यम से उन्हें उपलब्ध कराने के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए।
बीएसए मंगलवार को सबसे पहले सुबह करीब 8.55 बजे सालारपुर क्षेत्र के  उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलहरी पहुंचे। पंजीकृत  73 में मात्र 18 छात्र उपस्थित मिले। रंगाई-पुताई और पौधारोपण नहीं होने तथा विद्यालय गंदगी मिलने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। प्रधानाध्यापक को  तत्काल नामांकन बढ़ाने को निर्देश दिए। उन्होंने एमडीएम को खुद रसोईघर में पहुंचकर चेक किया। साथ ही उसकी गुणवत्ता को भी परखा। यहीं के प्राथमिक स्कूल के निरीक्षण में पंजीकृत 75 में मात्र 20 बच्चे मिले। जबकि एमडीएम खाने वाले बच्चों की संख्या ज्यादा दर्शायी गई।  
विज्ञापन

उपस्थिति अंकित की जा रही है। कक्षा एक की छात्रा प्रिया ने 12 का पहाड़ा सुनाया। इस उन्होंने बालिका का उत्साहवर्धन किया।  अनुदेशक कुमकुम लता अनुदेशक का सम्बद्वीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया।   
विज्ञापन

9.40 बजे उन्होंने वजीरगंज ब्लाक के धर्मपुर प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया गया। यहां पर 69 में 44 बच्चे पाए गए।  बच्चों का शैक्षिक स्तर न्यून पाया गया। विद्यालय की रंगाई पुताई नहीं करायी गयी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें