फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो साल से जीजा कर रहा था दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
कादरचौक। थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही बहन पर भी आरोप लगाया है कि उसने उसका गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन


युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि बहनोई करीब दो साल से उससे दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो जीजा ने तमंचा दिखाकर डराया। उसकी बहन बहाने से उसे एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां बहन व बहनोई ने गर्भपात करा दिया। जीजा के कृत्य से परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई।
इसके बाद परिवार के लोग युवती को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बहन को भी गर्भपात कराने का आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपी दंपती की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें