फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: 19 हजार का डीजल लेने के बाद फर्जी भुगतान दिखाकर चला गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। बदायूं-बिजनौर हाईवे पर स्थित गांव खैरी के पास एक पेट्रोल पंप पर कार चालक ने 19356 रुपये का डीजल ले लिया। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट करने का फर्जी मैसेज दिखा दिया। चालक के जाने के बाद जब सेल्समैन ने बैंक स्टेटमेंट चेक किया तो पता चला कि भुगतान खाते में आया ही नहीं है। कोतवाली पुलिस को इस मामले की तहरीर दी गई है। पुलिस गाड़ी और उसके चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को पेट्रोल पंप पर तैनात सेल्समैन शिवराज सिंह निवासी बेनी नगला थाना उझानी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब 11 बजे एक युवक कार से आया। उसके पास चार केन थीं। इसमें डीजल भरवाने के बाद गाड़ी में भी डीजल पड़वाया। 19356 रुपये का डीजल लेने के बाद उसने ऑनलाइन भुगतान करने की बात कही।
सेल्समैन ने पेट्रोल पंप पर लगे बार कोड पर भुगतान करने को कहा। शिवराज का कहना है कि कार चालक ने अपने किसी मिलने वाले को भुगतान कर आया मैसेज उसे दिखा दिया। कुछ ही देर बाद जब उसने चेक किया तो पता चला कि भुगतान खाते में नहीं पहुंचा है। इसके बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे, जिनमें गाड़ी का नंबर साफ नहीं आ रहा था। शिवराज ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें