फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: जीजा ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर बहन ने कराया गर्भपात, युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Wed, 08 Jan 2025 03:42 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र में एक युवक की शर्मनाक करतूत सामने आई है। उसने दो साल तक अपनी साली का यौन शोषण किया। जब वह गर्भवती हो गई, तब उसकी करतूत सामने आई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कादरचौक थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने अपने जीजा पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही अपनी बहन पर भी आरोप लगाया है कि उसने उसका गर्भपात करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि बहनोई करीब दो साल से उससे दुष्कर्म करता आ रहा है। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो जीजा ने तमंचा दिखाकर डराया। उसकी बहन बहाने से उसे एक निजी अस्पताल में ले गई। जहां बहन और बहनोई ने गर्भपात करा दिया। जीजा के कृत्य से परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। 

गैंगस्टर की मौत पर हंगामा: ग्रामीण बोले- चक्का जाम करो, इंस्पेक्टर ने कहा- पूरे गांव को जेल भेज दूंगा; Video
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद परिवार के लोग युवती को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही बहन को भी गर्भपात कराने का आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपी दंपती की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें