फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: रंजिशन देवर-भाभी को पीटा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
मारपीट में घायल हुए मनवीर-साधना। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव वनबेहटा में शुक्रवार की सुबह रंजिशन घर में घुसकर देवर-भाभी को लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव निवासी मनवीर पुत्र भूरे सिंह की गांव के ही विनोद-मुकेश पुत्र बिट्टू सिंह से किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। इसी के चलते शुक्रवार सुबह विनोद और उनके परिवार के लोगों ने मनवीर के घर आकर गाली-गलौज शुरू कर दी। जब मनवीर और उनकी भाभी साधना ने रोका तो विनोद और उसके पुत्रों ने लाठी-डंडे और धारदार हथियार से उन पर हमला बोल दिया।
हमले में मनवीर और साधना गंभीर रूप से घायल हो गए। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया कि पुलिस ने साधना के पति सुखवीर सिंह की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को इलाज के लिए बिल्सी सीएचसी रेफर किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें