फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: विवाहिता की मौत का कारण स्पष्ट नहीं, विसरा सुरक्षित

विज्ञापन
रेनू का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बदायूं। वजीरगंज थाना क्षेत्र में विवाहिता की मौत के मामले में पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने विसरा सुरक्षित रख लिया। शव का पोस्टमार्टम दो डॉक्टरों के पैनल से कराया गया, लेकिन मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। पुलिस ने पिता पप्पू सिंह की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव अगेई निवासी पप्पू सिंह ने अपनी बेटी रेनू (22) की शादी दो साल पहले थाना क्षेत्र के ही गांव बरीपुरा निवासी देवेंद्र सिंह के बेटे सौरभ से की थी। पिता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति सौरभ, जेठ सुबोध, जिठानी अनमोल, चचिया ससुर नन्नके व सास दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते आ रहे थे।
आरोप है कि बृहस्पतिवार को सभी ने एक राय होकर मारपीट की और विवाहिता को विषैला पदार्थ खिला दिया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। मुकदमे की विवेचना सीओ बिसौली करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें