रात में ही साली को ले गया जीजा
युवक ने कहा कि उसकी साली को काफी दर्द हो रहा है। उसका तुरंत उपचार करना चाहिए। अगर कोई व्यवस्था नहीं है तो वह खुद साली को दवा दिलवाने ले जा रहा है। रात के 12 बजे रहे थे, जिससे ससुराल वालों के पास कोई सुविधा नहीं थी। इसका फायदा उठाकर युवक साली को बाइक पर बैठ कर ले गया और फिर लौटकर नहीं आया। बाद में ससुराल वालों ने पता किया तो आरोपी बोला कि वह साली से शादी करेगा।
युवक की बात सुनकर उसके ससुर के होश उड़ गए। उसने कहा कि वह किसी कीमत पर अब साली को घर जाने नहीं देगा। परिवारों की इज्जत की खातिर उसके ससुर ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इस पर रविवार को थाने में तहरीर दी। ससुर ने दामाद ने अविवाहित बेटी को बंधक बनाकर रखने का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।