फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: शादी के पांच दिन बाद दुल्हन की हरकत से दूल्हा हुआ परेशान, पुलिस से लगाई गुहार

Sun, 15 Jan 2023 11:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

शादी होने से युवक के परिवार में खुशी का माहौल था। कुछ नजदीकी लोगों की दावत भी कराई गई थी, लेकिन पांच दिन में शादी की खुशियां काफूर हो गईं। अब युवक और उसका परिवार दुल्हन की तलाश में जुटा है। 
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव जगुआसेई में शादी के पांच दिन बाद दुल्हन ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे दूल्हा समेत पूरे परिवार के होश उड़ गए। दुल्हन सारे जेवर लेकर भाग गई। परिवार वालों ने उसे काफी तलाशा, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उन्होंने एक व्यक्ति पर रुपये लेकर शादी कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। आरोपियों पर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। 

विज्ञापन


गांव जगुआसेई निवासी जगपाल के मुताबिक, करीब एक माह पहले जमालपुर के एक व्यक्ति ने उसकी कराने की शादी की बात चलाई थी। उसने शादी कराने की एवज में 70 हजार रुपये भी लिए थे। पांच दिन पहले वह व्यक्ति एक युवती को लेकर आया था। उसने जगपाल की शादी उस युवती से कराई थी। युवती पश्चिम बंगाल की बताई जा रही है। 

शाम को परिवारवालों को खिलाया था खाना 

शादी होने से जयपाल के परिवार में खुशी का माहौल था। कुछ नजदीकी लोगों की दावत भी कराई गई थी। बताते हैं पांच दिन तक दुल्हन उसके घर पर रही। शुक्रवार शाम को उसने खाना बनाया और परिवार वालों को खिलाया। रात में किसी वक्त दुल्हन घर के सारे जेवर लेकर फरार हो गई। 

विज्ञापन

दुल्हन का नहीं चला पता 

दूसरे दिन सुबह परिवार वालों ने दुल्हन गायब देखी तो उनके होश उड़ गए। घर के सारे जेवर भी गायब थे। इस पर परिवार वालों ने दुल्हन को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला, जिस व्यक्ति ने उसकी शादी कराई थी। उससे भी बात करने की कोशिश की, लेकिन उससे बात नहीं हो पाई। 

थक हार कर परिवार वालों ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की। इस घटना से दूल्हा और उसके परिवार वाले बहुत परेशान हैं। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम ने बताया कि यह मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें