फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बरात आने से पहले दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम, घर में मची खलबली, धरी रह गईं शादी की तैयारियां

Thu, 09 Jul 2026 06:15 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र में बरात आने से चंद घंटे पहले दुल्हन ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे उसके परिजनों के होश उड़ गए। दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इसका पता चलने पर परिजनों ने दूल्हे को बरात न लाने के लिए कह दिया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के कुंवरगांव थाना क्षेत्र में बरात आने से कुछ घंटे पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई, जिससे परिवार में खलबली मच गई। दुल्हन की इस हरकत से शादी की सारी तैयारियां धरी रह गईं। परिजनों ने दूल्हा के परिजनों से बात कर पूरी बात बताई। इसके बाद बरात नहीं आई। दुल्हन की मां ने एक युवक के विरुद्ध तहरीर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मंगलवार शाम बरेली जिले के आंवला से गांव में बरात आनी थी। युवती के घर में उसके विवाह की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। इसी बीच युवती अपने पड़ोस में रहने वाले युवक के साथ अचानक लापता हो गई। परिजनों को जब युवती के भाग जाने की जानकारी हुई तो उन्होंने तत्काल दूल्हा पक्ष को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद खुशी का माहौल गम में बदल गया। 

दुल्हन के घर पर सजी सजावट और तैयारियां अधूरी रह गईं। बृहस्पतिवार को युवती की मां ने थाने पहुंचकर गांव के ही एक युवक के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। सीओ सिटी राहुल पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें