फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर में हाईटेंशन लाइन टूटी, एक दर्जन गांवों में बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
दबतोरी। आसफपुर विद्युत सब स्टेशन के करेंगी फीडर से जुड़े करीब एक दर्जन गांवों में बिजली सप्लाई छठे दिन मंगलवार रात चालू कर दी गई। इस दौरान लक्ष्मीपुर में हाईटेंशन लाइन टूटने से सप्लाई एक बार फिर ठप हो गई है। जिसकी वजह से ग्रामीणों में पावर कारपोरेशन के खिलाफ रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

करेंगी फीडर से एक दर्जन से ज्यादा गांवों की सप्लाई होती है। छह दिन पहले लाइन फाल्ट होने की वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। सप्लाई चालू करने में संविदा लाइनमैन को लगाया गया था। वह फाल्ट नहीं तलाश सका। आखिरकार मंगलवार रात सप्लाई चालू सकी। सप्लाई चालू होने के कुछ देर के बाद ही लक्ष्मीपुर गांव में हाईटेंशन लाइन टूट गई। ग्रामीणों का कहना है कि लाइनमैन कुछ निजी नलकूपों की सप्लाई चालू रखते हैं, बाकी बिजली बंद कर देते हैं। जेई आसफपुर का कहना है कि लक्ष्मीपुर गांव में हाईटेंशन लाइन टूटने की सूचना मिली है। लाइन को जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें