फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के कर्मचारियों से मारपीट में चार के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार शाम वजीरगंज नगर से सटे ग्राम बघौल में नगर पंचायत कर्मचारियों से मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने उनकी तलाश में गांव जाकर दबिश दी थी। आरोपी खेतों की ओर भाग गए। नगर पंचायत में तैनात कर्मचारी मुकेश कुमार मंगलवार रात करीब आठ बजे पड़ोसी गांव बघौल में टेंपो लेकर धुएं वाली फॉगिंग करने गया था। मुकेश का आरोप है कि वह जब गांव की सड़कों पर फॉगिंग कर रहा था, उसी समय गांव के चार लोग श्यामवीर पुत्र भूरे, इकबाल पुत्र सोभरन और उसके दो बेटे शोभित, मोहित उसके पास आ गए। बोले टेंपो हमारे घर के अंदर ले चलो, अब हमारे घर के अंदर फॉगिंग होगी। इस पर मुकेश कुमार ने कहा है कि टेंपो घर के अंदर नहीं जाएगा। इससे सिर्फ सड़क और गलियों में फॉगिंग होगी। यह सुनते ही चारों आरोपियों ने उसके साथ गली-गलौज कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसी समय नगर पंचायत का कर्मचारी तसरीफ आलम पुत्र वसीर अहमद गांव में लाइट सही कर रहा था। वह शोर शराबा सुनकर आ गया। उसने मुकेश को बचाने का प्रयास किया लेकिन हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। बाद में जैसे-तैसे लोगों ने उन्हें बचाया। नगर पंचायत के कर्मचारियों ने थाना पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। फिर उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया। तब कहीं पुलिस पहुंची। देर रात पुलिस ने मुकेश कुमार की तहरीर पर श्यामवीर, इकबाल, मोहित और शोभित के खिलाफ धारा 332, 353, 323, 504, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली। कस्बा इंचार्ज को पता नहीं, एसओ को परहेज -वजीरगंज इलाके में कोई घटना होने पर एसओ प्रदीप यादव कुछ बताने पर परहेज करते हैं तो वहीं कस्बा इंचार्ज संजय कुमार को इस मामले की गुरुवार दोपहर तक जानकारी नहीं हो सकी। दोपहर के समय एसओ के सीओजी नंबर पर बात की गई तो एसओ प्रदीप यादव ने बात करने से परहेज किया। उन्होंने अपना मोबाइल कस्बा इंचार्ज को पकड़ा दिया, जिन्हें खुद घटना के बारे में जानकारी नहीं थी। नगर पंचायत वजीरगंज के कर्मचारियों से हुई मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस इसकी जांच कर रही है। जांच में सच्चाई सामने आएगी। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -राघवेंद्र सिंह राठौर, सीओ बिसौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें