बदायूं। तिलक लगाकर और हाथ में कलावा बांधकर स्कूल गई छात्रा को डांटने वाली दोनों शिक्षिकाओं को बीएसए ने निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच एबीएसए ने पिछले दिनों की थी।
उसहैत कस्बा के वार्ड पांच निवासी हिमांशु शर्मा ने शिकायत थी कि कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली उनकी बहन तिलक और हाथ में कलावा बांधकर जाती हैं। बृहस्पतिवार को बच्ची विद्यालय गई तो शिक्षिका फरहा और सविता ने उसे डांटा। कहा कि तिलक लगाकर और कलावा बांधकर स्कूल नहीं आना है। मामले की जांच एबीएसए ने की। जांच में शिकायत सही पायी गई। इसके आधार पर बीएसए ने दोनाें शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया है। बीएसए वीरेंद्र कुमार ने बताया कि छात्राओं और शिक्षिकाओं के बयान के आधार पर कार्रवाई की गई है।