कादरचौक। रमजानपुर टैक्सी स्टैंड परिसर में लगे दो हैंडपंप लंबे समय से खराब हैं। इस मामले को अमर उजाला में सोमवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। उसके बाद प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ और सुबह ही मिस्त्री लेकर ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर पहुंचे और उसे ठीक करवाने लगे। इन हैंडपंप के ठीक होने से यात्रियों को पानी के लिए नहीं भटकना पड़ेगा।
रमजानपुर टैक्सी स्टैंड पर पहले तांगा खड़े होते थे। बाद में यहां टेंपो और टैक्सी आदि रकने लगे। यहां से लोगों को तहसील मुख्यालय के टेंपो मिलते हैं। यहां पर यात्रियों का हुजूम रहता है। इसलिए खान-पान की कई दुकानें भी खुल गई हैं। कमी थी तो केवल पेयजल की। वह भी, गर्मी के मौसम में पीने का संकट बढ़ गया था। यहां पर दो हैंडपंप हैं, जो काफी समय से खराब थे। यात्रियों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। यात्रियों के साथ ही यहां के दुकानदार भी परेशान थे। 19 मई को खराब दोनों हैंडपंप की खबर प्रकाशित हुई तो अधिकारी सक्रिय हो गए। सोमवार को ग्राम पंचायत अधिकारी उदित चंद्रा मिस्त्री को लेकर मौके पर पहुंच गए। दोनों हैंडपंप के मरम्मत का काम शुरू हो गया है। जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे तो पानी का पानी आसानी से मिल जाएगा।