फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: युवक का संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
अपने के कमरे में इसी पंखे के फंदेके सहारे लटका था नन्हेलाल। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
उसहैत। गांव संथरा में संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार को युवक का शव घर में पंखे के सहारे फंदे से लटकता मिला। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद पत्नी के मायकेे से न लौटने के कारण वह परेशान था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

गांव संथरा निवासी नन्हेलाल (35) दिल्ली में रहकर एक होटल में मजदूरी किया करता था। भाई सुनील कुमार ने बताया कि नन्हेलाल 12 जुलाई को ही दिल्ली से गांव लौटा था। पति से हो रहे अक्सर विवाद के चलते नन्हेलाल की पत्नी तीनों बच्चों के साथ पिछले 5 महीने से अपने मायके परोल गांव जनपद शाहजहांपुर में रह रही थी।
दिल्ली से लौटकर आने के बाद नन्हेलाल पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां भी दोनों में कहासुनी हो गई थी। पत्नी के साथ न आने पर अकेले ही गांव लौट आया था। परिजनों के मुताबिक, उसके खुद को अपने कमरे में बंद कर लिया था। बृहस्पतिवार को उसका शव कमरे में लगे पंखे के सहारे लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

सीओ उझानी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

बहन के घर आ रहे युवक का शव पेड़ से लटका मिला



- बुधवार की सुबह नोएडा से बाइक से निकला था



संवाद न्यूज एजेंसी



बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी के जंगल में बृहस्पतिवार की सुबह युवक का शव नीम के पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होना बताया है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।



पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान विवेक सिंह (25) पुत्र मुनीश सिंह, निवासी ग्राम उखरी नवादा, थाना कटरा, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि विवेक नोएडा में परिवार के साथ रहकर काम किया करता था। बताया जा रहा है कि पत्नी प्रियंका और माता-पिता से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया था। इसके बाद बुधवार की सुबह वह नोएडा से अपनी बाइक से बहन रामा देवी पत्नी सुनील चौहान, निवासी ग्राम निजामपुर, थाना बिल्सी के घर जाने की बात कहकर निकला था।



बृहस्पतिवार को गांव नाई पिंडरी के जंगल में ग्रामीणों ने एक युवक का शव नीम के पेड़ से लटका देखा। सूचना मिलते ही बिल्सी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया। तलाशी के दौरान मोबाइल फोन व पहचानपत्र मिलने के बाद परिजनों को सूचना दी गई। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान विवेक सिंह के रूप में की।



सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर गहन जांच कर रही है।

अपने के कमरे में इसी पंखे के फंदेके सहारे लटका था नन्हेलाल। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें