फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दूसरेे दिन भी हत्थे नहीं चढ़ा कुल्हाड़ी से पिता की हत्या करने का आरोपी

विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद राधेलाल का पोता राजवीर बीच में साथ में परिजन। संवाद
विज्ञापन
बिनावर। थाना बिनावर क्षेत्र के गांव ब्यौर में शुक्रवार को बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी थी। अपने साथी के साथ वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी कुल्हाड़ी लहराते हुए भाग गया था। पुलिस ने आरोपी अहिवरन के भतीजे राजवीर की ओर से उसके और उसके साथी राकेश पर दादा राधेलाल की हत्या करने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। दूसरे दिन भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस ने राधेलाल के शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में राधेलाल के गर्दन में चोट लगने के कारण मौत की पुष्टि हुई है। पोस्टमॉर्टम के बाद राधेलाल का शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
वहीं, घटना के 24 घंटे होने के बाद भी पुलिस के खाली हाथ हैं। हत्या के दोनों आरोपी अहिवरन और राकेश अभी फरार चल रहे हैं। सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। दोनों शीघ्र ही पकड़ कर घटना का अनावरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें