बैंक के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जीएम ने किया उद्घाटन
अवकाश के दिन और रात में बैंकिंग सर्विस न मिलने से परेशान बैंक उपभोक्ताओं के लिए राहतभरी खबर है। बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर से इंद्रा चौक पर ई-लॉबी का शुभारंभ हो गया है। इससे बैंक उपभोक्ताओं को सातों दिन और 24 घंटे बैंकिंग सेवाएं मिल सकेंगी। इसका शुभारंभ बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) के पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तरांचल के महाप्रबंधक विनीत कुमार डुडेजा ने किया।
जीएम डुडेजा ने बताया कि बैंक की ओर से दी जाने वाली सुविधाएं बदायूं को ई-लॉबी के जरिए 24 घंटे के लिए मिलेंगी। इसमें व्यापारी, किसान, गरीब, अमीर सभी वर्ग के बैंक ग्राहक हर वक्त रुपये जमा और निकाल सकते हैं। इससे बैंक ग्राहकों को बैंक बंद होने और खुलने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ पासबुक प्रिंट करना, चैक जमा करना और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधाएं भी मिल सकेगीं। इस दौरान क्षेत्रीय प्रबंधक बरेली प्रवीण सहाय, उप क्षेत्रीय प्रबंधक केके शर्मा, मुख्य प्रबंधक ललित जैन, सुरेंद्र आहूजा, आरपी आहूजा, चितरंजन गुपता, शरदचंद्र गुप्ता, सुबोध गोयल, सुजीत गुप्ता, शरद बंसल, केके दीक्षित, सत्यम वाजपेयी, आर्यन रस्तोगी, यशवरी सिंह आदि मौजूद रहे।