फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा : 23 तक केंद्रों की जांच करके एसडीएम देंगे रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यूपी बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर जिले में 102 संभावित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। डीएम निधि श्रीवास्तव ने परीक्षा केंद्र मानक की जांच एसडीएम को करने के निर्देश दिए हैं। सभी एसडीएम को 23 नवंबर तक जांच कर अपनी रिपोर्ट देनी है। ताकि समय से रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जा सके।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से पिछले दिनों यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कराने के लिए संभावित परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। इसके तहत जिले में 102 संभावित परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शासन से रिपोर्ट मिलने के बाद में डीएम ने शिक्षाधिकारी और सभी एसडीएम के साथ बैठक कर सभी केंद्रों की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। निर्देश मिलने के बाद में सभी एसडीएम जांच में जुट गए हैं।
इन परीक्षा केंद्रों में से नौ ने अपना केंद्र कटवाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। इन कॉलेजों में क्या दिक्कत है। प्रत्यावेदन के पीछे की समस्या, इनकी भी जांच की जा रही है। साथ जिन कॉलेजों ने अपने यहां पर केंद्र बनवाने के लिए प्रत्यावेदन दिया है। उनकी भी जांच एसडीएम स्तर से की जाएगी।
विज्ञापन


सभी एसडीएम के स्तर से केंद्रों की जांच की जा रही है। उनकी रिपोर्ट बोर्ड कार्यालय भेजी जाएगी। उसके बाद में फाइनल सूची केंद्रों की भेजी जाएगी। -डाॅ. प्रवेश कुमार, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें