पुरानी पेंशन के लिए एकजुट कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
पुरानी पेंशन बचाने के लिए अटेवा पेंशन बचाओ मंच के बैनर तले राज्य कर्मचारियों ने मालवीय आवास गृह में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने विरोध भी जताया और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भेजा गया।
मालवीय आवास में हुए धरने के दौरान जिला संयोजक अनिल कुमार ने कहा कि पुरानी पेंशन को एक अप्रैल को पुरानी पेंशन योजना को बंद कर दिया था। कहा कि शासन के इस फैसले से करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो गया। कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न होने तक संस्था का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिला संरक्षक शिवाधार सिंह, संगठन मंत्री शिवशंकर यादव, राजेश कुमार, कपिल देव, प्रमोद गुप्ता, भानुप्रताप सिंह, अनूप सिंह, मुन्नालाल झा, मधुकर गुप्ता, प्रभात शर्मा, शराफत हुसैन, विजय चौहान, रजनीश चौधरी, दिनेश प्रकाश, सैयद अब्दुल मलिक आदि मौजूद रहे।