फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू ने किया सीएमएस का घेराव, जमकर नारेबाजी

Fri, 17 Feb 2017 11:34 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
विज्ञापन
भाकियू ने किया सीएमएस का घेराव, जमकर नारेबाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सीएमएस का घेराव किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी की। किसान सीएमएस ऑफिस के बाहर धरने पर भी बैठ गए। बाद में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरपाल सिंह ने किसानों को समझा कर शांत किया।
विज्ञापन

मालवीय आवास पर शुक्रवार को किसान यूनियन की पंचायत थी। पंचायत में यह मुद्दा भी उठा कि जिला अस्पताल में व्यवस्थाएं ठीक नहीं हैं। भाकियू नेताओं ने आरोप लगाया कि मरीजों से अवैध वसूली की जाती है। मालवीय आवास से जिलाध्यक्ष रवेंद्र सिंह और किसान नेता सर्वेश पटेल के नेतृत्व में किसान जुलूस के रूप में जिला अस्पताल पहुंचे। यहां किसान यूनियन ने सीएमएस के खिलाफ नारे लगाए। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में सीएमएस डॉ. प्रवीना माहेश्वरी भ्रष्टाचार पर चुप्पी साधे रहती हैं। बाद में डॉ. हरपाल सिंह ने किसान यूनियन का ज्ञापन लिया। इस मौके पर शंकर लाल, देवेंद्र सिंह, लटूरी, रामभरोसे, वीरेश शर्मा, दयाराम, रमेश, उमाशंकर दीक्षित, राजेंद्र, मोहन लाल, नेमवती, प्रेमवती, माया देवी, प्रेमलता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें