-कब्जा करके अंदर भर रखे हैं उपले
-गरीबों को नहीं मिल रहा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
लाखों की लागत से बने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कब्जा करके इसको उपले रखने वाला स्थान बना दिया गया है। भवन में बने कमरों में उपले भर रखे हैं। जबकि मरीज अन्यत्र इलाज के लिए भटकने को मजबूर हैं। विभागीय अधिकारियों का इस पर ध्यान नहीं है। वहीं डॉक्टरों की उपलब्धता न होने से लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
सैदपुर के अंतर्गत आने वाले गुरुइया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य कार्यकत्री, आशा की तैनाती के साथ डॉक्टर की भी तैनाती है, लेकिन डॉक्टर के नियमित न बैठने से मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। यहां मरीज झोलाछाप तथा निजी चिकित्सकों को दिखाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने कई बार जिला मुख्यालय पर शिकायत भी की गई लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। स्वास्थ्य कार्यकत्री विमला देवी ने बताया कि गांव के कुछ लोग यहां उपले थोपते व लगाते हैं, कई बार इसकी शिकायत ग्राम प्रधान व विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।