फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजयुमो ने राहुल का पुतला फूंका

Wed, 17 Feb 2016 07:14 PM IST
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जेएनयू प्रकरण में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने के आरोप में भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने वरी वाले बाईपास पर नारेबाजी करते राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन

युवा मोर्चा के कार्यकर्ता बुधवार अपराह्न में बरी वाले बाइपास पर जुटे। उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह देश में अस्थिरता का माहौल पैदा कर रहे हैं। देशद्रोहियों का संरक्षण प्रदान करने से देश का भला नहीं हो सकता। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी भी की। कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ भी केंद्र सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने काफी देर तक हंगामा भी किया। बाइपास स्थित कछला रोड बाजार मोड़ पर ही राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया गया। प्रदर्शनकारियों में संजय यादव, रवि प्रताप सिंह, संजीव गुप्ता, शिवम सोलंकी, अरविंद शर्मा, विकास तोमर, शुभम मौर्य, रोहित सक्सेना, राहुल माहेश्वरी, अजीत यादव, केशव, विकास माहेश्वरी, बबलू सैफी, पवन चौहान और मधुर प्रताप आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें