इंस्पेक्टर ने दी यह दलील
इंस्पेक्टर हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि सांसद की 30 अगस्त को उनके मोबाइल पर कॉल आई थी। वह नगर पंचायत के अध्यक्ष के पति फहीमउद्दीन की सिफारिश कर रहे थे। फहीमउद्दीन के खिलाफ कुछ मुकदमे दर्ज हैं। 15 अगस्त को भी एक एससी-एसटी एक्ट का मामला दर्ज हुआ था। इसकी जांच सीओ कर रहे हैं। इसी बात को लेकर उन्होंने मुझ पर आरोप लगाए हैं।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि यह मामला संज्ञान में हैं। इसकी एसपी सिटी को जांच सौंपी गई है। जांच में जो भी सच्चाई सामने आएगी। उसकी रिपोर्ट बनाकर भेजी जाएगी।