फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से लौटे कार चालक की मौत: फोन पर दोस्त से कहा- घरवालों से कह देना, मुझे जहर देकर मार डाला

Sun, 03 Sep 2023 01:17 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं में बुकिंग लेकर दिल्ली से लौटे कार चालक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। युवक का एक ऑडियो भी सामने आया है, जिसमें कह रहा है कि मेरे घरवालों से कह देना कि मुझे जहर देकर मार डाला। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में परिचित की पत्नी की दिल्ली से विदाई कराकर लौटे ड्राइवर विकास यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। परिचित लोग उसे लेकर निजी क्लीनिक पर भी गए, लेकिन सूचना के बाद मौके पर पहुंचे मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। यह देख दो लोग भाग गए, लेकिन आरोपियों में एक युवक को दबोच लिया गया।

विज्ञापन

मृतक विकास यादव सहसवान थाना क्षेत्र के गांव लदपुरा निवासी सौदान सिंह का पुत्र था। वह अपनी ईको कार खुद ही चलाता था। कोतवाली क्षेत्र के गांव फुलासी निवासी दुर्वेश ने अपनी पत्नी की विदा कराने को उसकी कार बुक की थी। इसके बाद वह विदा कराकर शुक्रवार देर शाम फुलासी लौट आया। बताते हैं कि रात में अचानक ही हालत बिगड़ने पर दुर्वेश समेत तीन लोग उसे लेकर सुकटिया गांव में निजी क्लीनिक पर पहुंचे। इलाज शुरू होने से पहले ही विकास की मौत हो गई।

इसके बाद भनक लगते ही पिता सौदान समेत परिवार के कई लोग सुकटिया पहुंचे तो विकास का शव देख उनके होश फाख्ता हो गए। पिता समेत परिजनों ने विकास की पिटाई से मौत बताकर हंगामा कर दिया। उसी दौरान अफरातफरी के माहौल में दो युवक मौके पर भाग गए। मृतक के परिजनों ने एक युवक को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लखनऊ-गोरखपुर के लिए एक और रेल रूट: आगरा-मथुरा के लिए भी खुलेगा रास्ता, सफर में दिखेंगे जंगल के खूबसूरत नजारे

 

विज्ञापन

मृतक के पिता ने बताया कि कार चार हजार रुपये में बुक की गई थी। विकास को दो हजार रुपये ही दिए गए। बाकी के रुपये मांगने पर ही आरोपियों ने विकास की पिटाई की। पिता की ओर से नामजद रिपोर्ट दर्ज कराने को कोतवाली में तहरीर भी दी गई है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ऑडियो में कहा- मुझे जहर देकर मार डाला
विकास की मौत के बाद उसके दोस्त के मोबाइल फोन के जरिये एक ऑडियो सामने आई है। किसी सुधाकर का नाम लेकर कहा जा रहा है कि मेरे घर जाकर कह देना कि उसकी गाड़ी रोक ली गई है। उसे जहर देकर मार डाला गया है। ऑडियो को लेकर मृतक के पिता की मानें तो आवाज उसके बेटे विकास की है। विकास को जहर भी दिया गया था। चर्चा में एक महिला का नाम भी चल रहा है। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि बुकिंग के रुपयों को लेकर विवाद हो गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें