फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का माइक्रो डोनेशन अभियान: प्रदेश में पहले नंबर पर बदायूं, छह से 30 अप्रैल तक चले अभियान में बाजी मारी

Mon, 02 May 2022 10:13 PM IST
प्रशांत कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं।

सार

भाजपा के स्थापना दिवस पर छह से 30 अप्रैल तक चलाए गए माइक्रो डोनेशन अभियान में बदायूं प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के स्थापना दिवस पर छह से 30 अप्रैल तक चलाए गए माइक्रो डोनेशन अभियान में बदायूं प्रदेश में पहले नंबर पर रहा है। प्रदेश नेतृत्व की ओर से सोमवार को इस संबंध में सूची जारी की गई। प्रदेश में दूसरा स्थान गाजियाबाद महानगर ने हासिल किया है। पहले बदायूं सांसद डॉ. संघमित्रा भी निजी प्रयास से इस अभियान में दूसरे नंबर पर रह चुकी हैं।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता के नेतृत्व में माइक्रो डोनेशन अभियान का शुभारंभ छह अप्रैल को शुरू हुआ था। जिला स्तर पर संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मंडलों को भी लक्ष्य दिया गया था। बदायूं में सर्वाधिक सात मंडलों ने लक्ष्य पूरा किया।

पूरे ब्रज क्षेत्र में लक्ष्य पूरा करने वाला बदायूं इकलौता जिला बन गया है। माइक्रो डोनेशन अभियान में बदायूं को पहला स्थान मिलने पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से यह संभव हो सका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें