Budaun News: बदायूं जिले में तीसरे चरण में लोकसभा चुनाव होना है। इसके लिए शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य ने नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने कहा कि 18 अप्रैल को अपना फिर से विधिवत नामांकन कराएंगे।