रुदायन में नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट मैच खेलते खिलाड़ी। संवाद
रुदायन। नगर के श्री दुर्गा देवी मंदिर मैदान पर चल रहे रिवोल्ट नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में बिसौली की टीम ने बहजोई बेहटा को नौ रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो बिसौली के खिलाड़ी अमन रहे। उन्होंने गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
बिसौली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 84 रन बनाए। अमन ने 21 रन बनाए। हिमांशु ने 11 और काका ने 10 रन का योगदान दिया। बहजोई बेहटा की ओर से मयंक ने सबसे प्रभावी गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं शगुन और बबलू ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी बहजोई बेहटा की शुरुआत ठीक रही, लेकिन बीच के ओवरों में विकेटों की झड़ी लग गई। पूरी टीम 76 रन पर सिमट गई और मुकाबला नौ रन से हार गई। बहजोई बेहटा की ओर से मयंक ने 26 रन बनाए, बबलू ने 14 और अरुण ने सात रन जोड़े। बिसौली के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। अमन ने चार विकेट झटककर विपक्षी टीम की रीढ़ तोड़ी। वहीं जीशान ने तीन, सोनू तिवारी ने दो और अजहर ने एक विकेट हासिल किया। मैच के बाद अमन को उनके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस दौरान डॉ. पाल, पदम गुप्ता, अरुण चौधरी, अर्पित चौधरी, संजीव शर्मा, जीशान अली, ऋषभ, कुन्नु, अमन श्रीवास्तव आदि दर्शकों में मौजूद रहे।