फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दिल्ली से लौटा युवक जहरखुरानी का शिकार, ले गए मोबाइल व 25 हजार रुपये

विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती जहरखुरानी का ​शिकार अब्दुल रज्जाक। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दिल्ली से घर लौट रहे युवक को रोडवेज बस में बदमाशों ने जहरखुरानी का शिकार बना लिया। नशा देकर एक मोबाइल व 25 हजार रुपये ले गए। बस का परिचालक युवक को बेहोशी की हालत में दिल्ली-मेरठ हाईवे किनारे उतारकर चला गया। बुधवार सुबह पुलिस की सूचना पर पहुंचे पिता ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। पिता ने पुलिस को घटना की शिकायत की है।
विज्ञापन

सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगापुर निवासी बबलू का बेटा अब्दुल रज्जाक (20) दिल्ली में मेहनत मजदूरी करता है। वह मंगलवार शाम दिल्ली से घर आने के लिए रोडवेज बस में सवार हुआ। रास्ते में बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। इसके बाद उसकी जेब में रखा एक मोबाइल व करीब 25 हजार रुपये लेकर भाग निकले। इसमें बस परिचालक की लापरवाही व संवेदनहीनता सामने आई है। उसने इस घटना के बारे में पुलिस को नहीं बताया। युवक को बेहोशी की हालत में सहसवान के गांव खंदक के पास हाईवे किनारे उतारकर चला गया। इससे वह कई घंटे कर सड़क किनारे ही पड़ा रहा। बुधवार सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने युवक को बेहोशी की हालत देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की पहचान की। इसके बाद उसके पिता बबलू को बुलाया। पिता ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उसे देर शाम तक होश नहीं आ सका है। सहसवान कोतवाल राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें