फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिसौली क्रिकेट क्लब ने फैजगंज बेहटा से जीता मुकाबला

विज्ञापन
क्रिकेट मैच में विजयी टीम को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिसौली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से खेलो भारत अभियान के अंतर्गत क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजित कराया गया। बुधवार को बिसौली क्रिकेट क्लब ने फैजगंज बेहटा की टीम को हराया।
विज्ञापन

फैजगंज बेहटा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 98 रन बनाए। टीम की ओर से शिव कुमार ने 14 गेंदों में 25 रन, विकास ने आठ गेंदों में 17 रन की तेज पारी खेली। जवाबी पारी में बिसौली क्रिकेट क्लब ने दमदार प्रदर्शन करते हुए 10.2 ओवरों में 102 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम के बल्लेबाज सुंदरम गौर ने 32 गेंदों में 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि दीपेंद्र ने 18 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम को जीत की ओर अग्रसर किया। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए अजहर खान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। आयोजकों की ओर से विजयी टीम को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें