मेडिकल कॉलेज में फेस रिकगनीशन से हाजिरी लगाती कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में अब स्टाफ की हाजिरी बायोमीट्रिक से लगने लगी है। ओपीडी के लिए सुबह ठीक आठ बजे और दोपहर दो बजे फेस रिकगनीशन से हाजिरी लगाई जाएगी।
राजकीय मेडिकल कॉलेज में रोजाना 1500 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। सामान्य दिनों में एक हजार से कम मरीज पहुंचते हैं। बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था शुरू की गई है। इस व्यवस्था के शुरू होने पर राजकीय मेडिकल कॉलेज में तैनात डॉक्टरों को अब समय पर ड्यूटी पर आना पड़ेगा।
डॉक्टरों की लेटलतीफी अब बिल्कुल नहीं चलेगी। एक अप्रैल से मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों की बायोमीट्रिक हाजिरी लगनी शुरू हो गई है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि बायोमीट्रिक उपस्थित व्यवस्था पहले से शुरू है। अब इसे सभी के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।