फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: करियामई को हराकर बिल्सी ने जीता नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट

विज्ञापन
उघैती क्षेत्र के सोरहा में वॉलीबाल मुकाबला में विजयी बिल्सी टीम को पुरस्कृत करते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
उघैती। क्षेत्र के ग्राम सोरहा में शनिवार शाम हुए स्व. दिनेश चंद्र सक्सेना स्मृति नाइट वॉलीबॉल टूर्नामेंट हुआ। इसमें शानदार प्रदर्शन के साथ उद्घाटन मुकाबला बिल्सी ने करियामई को हराकर जीत लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन समाजसेवी हरि भगवान गुप्ता एवं नेताजी रामेश्वर शाक्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
विज्ञापन

रात्रि आठ बजे शुरू हुए उद्घाटन मैच में अंपायर स्वतंत्र सक्सेना ने दोनों कप्तानों की मौजूदगी में टॉस कराया। बिल्सी के कप्तान ईशू ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग को चुना। करियामई के कप्तान प्रतीक उपाध्याय ने संतुलित टीम के साथ मैदान संभाला, लेकिन बिल्सी के खिलाड़ियों के दमदार खेल के आगे करियामई की टीम टिक नहीं सकी।
बिल्सी ने पहला मुकाबला 21-19 पॉइंट के करीबी अंतर से जीता। दूसरे में भी बिल्सी का पलड़ा भारी रहा और टीम ने 15-14 पॉइंट से मुकाबला अपने नाम कर मैच 2-0 से जीत लिया। समाजसेवी बाबूराम मीणा ने विजेता टीम के कप्तान ईशू को नगद धनराशि का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान बाबू सिंह मीणा, अजय शर्मा, विजय शर्मा, दीपेंद्र कुमार गुप्ता, हरि भगवान गुप्ता, उमेश ठाकुर, मुनेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें