फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार कांवड़िया की मौत, दो घायल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में जांच करने पहुंचे सीओ दातागंज। संवाद
विज्ञापन
म्याऊं। अलापुर थानाक्षेत्र में मुरादाबाद-फर्रूखाबाद हाईवे पर गांव बिचपुरी के पास सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली ने सामने से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जलाभिषेक कर घर लौट रहे बाइक सवार एक कांवड़िया की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। सीओ दातागंज केके तिवारी व शहर कोतवाल प्रवीण सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल कांवड़ियों का हाल जाना है। कावंड़िया की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव समरेर निवासी प्रदीप (24) पुत्र कल्लू सिंह, आकाश (27) पुत्र चंद्रपाल और आयुष (26) पुत्र रतन पाल रविवार शाम एक बाइक पर सवार होकर कछला के भागीरथ घाट पर जल भरने गए थे। सोमवार सुबह तीनों कांवड़ियों ने पटना देवकली मंदिर में जलाभिषेक किया। इसके बाद तीनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अलापुर क्षेत्र में एमएफ हाईवे पर गांव बिचपुरी के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्रॉली ने सामने से उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जबरदस्त टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। तीनों कांवड़िया हेलमेट नहीं पहने थे। इससे सिर के बल सड़क पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर पहुंचे म्याऊं चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह ने एंबुलेंस की मदद से तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां पर डॉक्टर ने प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आयुष व आकाश को भर्ती कर इलाज शुरू किया। इधर, सूचना मिलते ही परिजन रोते बिलखते जिला अस्पताल पहुंच गए। कांवड़िया की मौत की सूचना पर सीओ दातागंज व शहर कोतवाल ने परिजनों को ढांढस बंधाया। घायल कांवड़ियों का हालचाल जाना है। सीओ ने बताया कि आरोपी चालक व ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

जिला अस्पताल में जांच करने पहुंचे सीओ दातागंज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें